इटावा। मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार की ओर से यमुना तलहटी स्थित हनुमान घाट पर अमावस्या पर्व के उपलक्ष में यज्ञाधीश रामदासजी महाराज के सानिध्य में सामूहिक आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार बुधवार की शाम अमावस्या पर्व पर मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार से जुड़े सैकड़ों भक्त शाम पांच बजे से ही यमुनाजी के हनुमान घाट पर पहुंचने लगे और उन्होंने फिरोजाबाद से पधारे यज्ञाधीश रामदास जी महाराज के सानिध्य में अपने साथ लाए दीयों को प्रज्ज्वलित कर यमुना महारानी की सामूहिक आरती की। कर्मकांडी आचार्य अनूप ने पूजन-अर्चना के साथ आरती कराई। इस मौके पर जनमेजय सिंह भदौरिया, पंकज तिवारी, बबलू महेंद्रा, अल्लू ठाकुर, डॉ जेके तिवारी, सौरभ दुबे, कमलाकांत शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।