सैफई महोत्सव में मंच पर रविवार की देर शाम बाडी बिल्डर्स शो हुआ। देशभर से आए करीब डेढ़ दर्जन बाडी बिल्डर्स जब मंच पर इकट्ठा हुए तो सभी उनका शरीर देखकर आश्चर्य चकित रह गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव ने सभी बाडी बिल्डर्स को प्रतीक चिह्न भेंट करके उनका सम्मान किया।
इसके साथ ही रेनू गुप्ता के नेतृत्व में सैफई के मंच पर लड़कियों ने कराटे शो प्रस्तुत किया। लड़कियों ने पंडाल में मौजूद महिलाओं को संदेश दिया कि कराटे के माध्यम से वह किस तरह स्वयं की रक्षा कर सकती हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव व बच्चों के साथ उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, मेला समिति के अध्यक्ष एवं सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, संयोजक तेजप्रताप सिंह यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अंकुर यादव, प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।