कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छैल विहारी वर्मा समेत कई जुझारू कार्यकर्ताआें को सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताआें ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि हम विरोधियों को बेनकाब कर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव में जाएं और कांग्रेस की विचारधार जन-जन तक पहुंचाएं। शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि आज जन समस्याओं के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। झूठे वादों से ठगे गए लोग कांग्रेस की ओर देख रहे है।
स्वतंत्रता संग्राम सनानी छैल विहारी वर्मा ने कहा कि आज आम आदमी की आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान है। खुशहाली के लिए आजादी की लड़ाई जैसे एक और संघर्ष की आवश्यकता है।
सम्मानित किए जाने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष फजल यूसुफ, राम बाबू चौधरी, प्रेमशंकर शर्मा, धर्मराज वर्मा, अतुल आक्रोश दुबे, मोहन स्वरूप चौबे, विशंभर नाथ भटेले, राजवाला महेश्वरी, तेजपाल सिंह यादव, नरेश बाल्मीकि, अजय दुबे, वहीद खां, प्रेमनारायण दोहरे आदि रहे।
इन्हें पुष्पहार पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में प्रेम शंकर शर्मा, नेत्रपाल सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाह, सुभाष गुप्ता, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, सीताराम सिंह जादौन, रामसेवक जाटव, शुमशुद्दीन, श्यामबाबू त्रिपाठी, सतेंद्र प्रताप सिंह, संजय दोहरे, राजकुमार वर्मा, रामनरेश यादव आदि ने विचार रखे।