फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मेडिकल पीजी की छात्रा का फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24:::सौम्या की फाइल फोटो।
विज्ञापन




मरने से पहले छात्रा ने बनाया वीडियो, एंजाइटी और तनाव बताया आत्महत्या का कारण



जानकारी पर मामा को पड़ा हार्ट अटैक, जिला अस्पताल में भर्ती



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर निवासी भट्ठा और कोल्ड स्टोर संचालक की मेडिकल पीजी की तैयारी कर रही बेटी का शव पहली मंजिल पर जाल में रस्सी से बने फंदे पर गुरुवार रात घर में ही लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। छात्रा के टैबलेट में दो वीडियो मिले हैं। इनमें से एक गुरुवार दोपहर के वीडियो में वह एंजाइटी और मानसिक तनाव की वजह से जान देने की बात कह रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। उधर, जानकारी पर छात्रा के मामा प्रसन्न दुबे को हार्ट अटैक पड़ गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



सौम्या दीक्षित (27) पुत्री रविकांत दीक्षित ने कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। वह वर्ष 2024-25 से पीजी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा के चचेरे मामा एडवोकेट पल्लव दुबे ने बताया कि सौम्या के पिता रविकांत कोल्ड स्टोर और भट्ठा संचालक हैं। बताया कि उसकी मां कामिनी दीक्षित अपने इंजीनियर शादीशुदा बेटे शिवम दीक्षित के पास करीब एक माह से बेंगलुरु में रह रही थीं। घर में भूतल पर किराएदार रहते हैं। सौम्या का परिवार पहली मंजिल पर रहे थे। घर में इस समय
विज्ञापन


सौम्या और पिता ही एक माह से रह रहे थे। गुरुवार को पिता रविकांत दीक्षित अपने कोल्ड स्टोरेज के काम से बाहर गए थे। शाम करीब आठ बजे पिता घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजों की तेज आवाज सुनकर किराएदार और पड़ोसी एकत्रित हो गए। काफी प्रयास के बाद दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे तो बरामदे के जाल में रस्सी से बने फंदे पर सौम्या का शव लटका हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सौम्या के टैबलेट से पुलिस को दो वीडियो मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। एक वीडियो गुरुवार दोपहर का ही है। एसओ ने बताया कि वीडियो में छात्रा ने लंबे समय से डिप्रेशन, एंजाइटी और गहरी निराशा होने की बात कही है। इसकी वजह से आत्महत्या करने को कहा है। मौत के लिए परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराने का भी संदेश दिया। साथ ही माता-पिता, भाई और अन्य परिचितों से माफी भी सौम्या ने वीडियो में मांगी है। एसओ ने बताया कि बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। घटनास्थल से मिले मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




26 मई को भी जान देने का किया था प्रयास



पुलिस की जांच में सौम्या के टैबलेट में एक वीडियो 26 मई का मिला है। इसमें भी सौम्या ने आत्महत्या करने की बात कही थी। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि सौम्या ने 26 मई को भी जान देने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गई। इस वजह से उसने गुरुवार को फिर वीडियो बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें