फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोदभराई के पांच दिन बाद फंदे पर मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34:::बिजौली गांव में जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन


- पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात आई सामने
- परिजनों के अनुसार, शादी तय होने से थी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। ग्राम बिजौली में शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे युवती का शव घर में कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि युवती की पांच दिन पहले गोदभराई हुई थी। शादी तय होने के बाद से युवती परेशान चल रही थी।
विज्ञापन

ग्राम बिजौली निवासी अनिल कुमार फेरी लगाकर सब्जी बेचते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह बकेवर बाजार में सब्जी बेचने के लिए चले गए थे। पत्नी और बेटा खेत पर गए थे। छोटी बेटी मान्या पड़ोसी के घर चली गई थी। बड़ी बेटी वैष्णवी (19) घर में अकेली थी। छोटी बेटी मान्या करीब साढ़े छह बजे घर पहुंची तो कमरे में वैष्णवी का शव लटका हुआ देखा तो चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर अनिल, उनकी पत्नी और बेटा भी पहुंच गए। सूचना पर बिजौली चौकी पुलिस पहुंच गई। इसके थानाध्यक्ष विपिन मलिक और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही लग रहा है। पांच दिन पहले युवती की गोद भराई हुई थी। वह शादी से खुश नहीं थी। वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें