इकदिल। कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
शाम को मृतक की पहचान जितेंद्र वाल्मीकि (50) पुत्र मुन्ना लाल निवासी घटिया अजमत अली कोतवाली जनपद इटावा के रूप में हुई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि जितेंद्र शराब पीने के आदी थे।
पुलिस को उनके पास से शीशा, कंघी, शृंगार का सामान और पुराने कपड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच जारी है। (संवाद)