फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं, ऐसे जनप्रतिनिधियों को बर्खास्त किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने और संविधान की झूठी कसम खाने का आरोप लगाया। शिवपाल यादव ने ऐसे जनप्रतिनिधियों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच कथित कॉल के आरोपों पर उन्होंने बताया कि भाजपा के एक सांसद को नोटिस दिया जा चुका है। सपा नेता ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज से अपने अच्छे व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संकट के समय उन्होंने और नेताजी ने साक्षी महाराज की मदद की थी।
शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजभर पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में क्या-क्या कहते थे, यह पूरा प्रदेश जानता है। अब उनकी बातें समझ से परे हैं और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज की जरूरत है। मेरठ में एक पुलिस अधिकारी पर मारपीट के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संयम और संवेदनशीलता से काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पूरा प्रशासन नौकरशाही के भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और जनता वोट के जरिये इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें