फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में भाजपा नेता ने सपा नेता पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के धनुआ गांव में बुधवार रात को चुनावी रंजिश के चलते भाजपा नेता का सपा नेता से विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जसवंतनगर के नगला जगन निवासी सपा नेता लोकेंद्र यादव ने बताया कि वह बुधवार रात को करीब आठ बजे धनुआ गांव से कार से घर जा रहे थे। तभी ग्राम मदनपुरा निवासी भाजपा नेता बबलू यादव व अजय यादव ने गांव में उनकी कार रोक ली।
विरोध करने पर बबलू ने अपने साथी अजय, राजू, अभिमन्यू, अनिरुद्ध व अनुज निवासी नगला लायक को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने कार क्षतिग्रस्त कर चालक मलखान व सपा नेता लोकेंद्र को पीटा और फायरिंग की।
विज्ञापन

सपा नेता ने कार चालक के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें