फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में शामिल होंगे 500 कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन को लेकर गुरुवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के सभागार में बैठक हुई। बैठक में अधिवेशन प्रमुख अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कानपुर प्रांत का 60वां अधिवेशन 22, 23 व 24 फरवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसमें कानपुर प्रांत के विभिन्न जनपदों से सहभाग करने वाले 500 कार्यकर्ता तीन दिन तक रह कर अपने जनपद, नगर और कॉलेज इकाईयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। अधिवेशन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा के माध्यम से शिक्षा व रोजगार के विषयों पर प्रस्ताव पारित कर वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, जिला प्रमुख पद्मा त्रिपाठी व जिला संयोजक तान्या मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें