फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री में शामिल भाजपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। शराब बेचने में शामिल भाजपा नेता को पुलिस ने बुधवार की रात को इटावा-कानपुर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। वह दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने दो महीने पहले इकनौर गांव के जंगलों में छापा मारकर शराब बेचने के मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो माह पहले शराब बेचने के मामले में इकनौर गांव के जंगलों में पुलिस छापा मारा था। इस दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ भी हुई थी।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी भाजपा नेता अनिल कुमार उर्फ गोविंद त्रिपाठी फरार हो गया था। पुलिस ने बुधवार की रात को बकेवर क्षेत्र के इटावा-कानपुर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी रीना त्रिपाठी महेवा चतुर्थ से भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें