जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने शुक्रवार को पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कार्यकारिणी में पुराने पार्टी नेताओं को कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। पार्टी के युवा नेता अजय धाकरे,अरूण गुप्ता व करन सिंह राजपूत को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रघुवीर तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।अजय धाकरे तीसरी बार महामंत्री बने हैं।
शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने पार्टी प्रदेश हाईकमान के अनुमोदन के बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि विवेक भदौरिया, कृपानारायण तिवारी, वीरेंद्र वघेल, देवेंद्र तिवारी, जितेंद्र जैन व विकास भदौरिया को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही शिवाकांत चौधरी, शिवकिशोर धनगर, ललिता भदौरिया, आरती निषाद, गीता शंखबार व उपासना पोरवाल को जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से जनपद में पार्टी को ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए निष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों निभाने की अपील की।