बकेवर। लखना कस्बे के विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार का गुणगान किया। इस मौके पर जीतू कुशवाह को नगर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादब ने कहा कि सपा सरकार की लोकप्रियता से घबरा कर विपक्षी दलों के नेता मुद्दाविहीन हो चुके हैं । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्षता और जाति विहीन समाज का प्रबल समर्थन करती है।
इसलिए आवश्यकता है कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ एक जुट होकर गली मोहल्लों, सेक्टर व गांवों में जाएं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें। इस मौके पर विधायक सुखदेवी वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार गरीब मजदूर किसान के हितों को सुरक्षित कर उनके लिए तरह तरह की योजनाएं प्रदेश में लागू कर रही है जो कि उनके लिर बहुत ही लाभकारी साबित हो रही हैं।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता सर्राफा व्यवसायी रामप्रकाश गुप्ता ने एवं संचालन रवीन्द्र दुबे ने किया। सम्मेलन को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, प्रमोद यादव, हरिओम यादव, जयसिंह चौहान, कृष्णमुरारी गुप्ता, बंटी यादव, सौरभ त्रिपाठी, कल्लू, वकील, राकेश यादव, आशीष, अजय राकेश यादव, अरविंद यादव, वीनू दुबे वीरेंद्र दिवाकर, सुनील शर्मा, महावीर कुशवाह, सुधीर पोरवाल, गुमानी कुशवाह, सिंटू यादव, बीडीसी रिंकू यादव, सोनू चौहान, राजू कठेरिया, रामजी कुशवाह, महेश कुशवाह अनिल भोजबाल बिन्टू कुशवाह एडवोकेट आदि ने भी इस मौके पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।