फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिले में खुलेगा बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर, 20 जुलाई तक मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जनपद में एक बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय ने प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों, स्वयं सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), सहकारी समितियों, गोशालाओं और स्थानीय उद्यमियों से 20 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि यह केंद्र क्लस्टर स्तर पर प्राकृतिक जैव आदानों का उत्पादन करेगा। यहां तैयार होने वाले जीवामृत, घनजीवामृत सहित अन्य प्राकृतिक जैव आदानों की आपूर्ति उन किसानों को की जाएगी, जो स्वयं इनका उत्पादन करने में सक्षम नहीं हैं। केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदक का प्राकृतिक खेती का अभ्यासरत किसान होना या उसके समूह में प्राकृतिक खेती का अनुभव रखने वाले सदस्य होना आवश्यक है।
खेतों में प्राकृतिक जैव आदानों का उपयोग, गोबर-गोमूत्र व अन्य कच्चे संसाधनों की उपलब्धता, निकटवर्ती गोशाला से आपूर्ति की व्यवस्था तथा उत्पादन एवं भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान होना भी अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ प्राकृतिक जैव आदानों के उत्पादन, विपणन, बाजार विश्लेषण, प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना, संसाधनों की उपलब्धता और संस्थाओं के साथ साझेदारी का विवरण भी देना होगा। इच्छुक आवेदकों को 10 रुपये के शपथ पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख संलग्न कर आवेदन की मूल प्रति 20 जुलाई की शाम पांच बजे तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें