फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने भाई-बहन को लूटा

Sun, 30 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में पेट्रोलपंप के पास बाइक सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे भाई बहन को लूट लिया। लुटेरों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका और मारपीट कर उनके पास से मंगलसूत्र व चैन लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इकदिल के गांव सरायजलाल निवासी राजन पुत्र राजकुमार रक्षाबंधन पर अपनी बहन प्रीति को लेने के लिए उसकी ससुराल इटावा गया था। शनिवार की दोपहर को वह बाइक से बहन प्रीति को लेकर गांव लौट रहा था।

हाइवे पर पेट्रोल पंप के आगे मस्जिद के सामने पहुंचा तभी बाइक पर सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया। बाइक से उतरे लुटेरों ने भाई बहन के साथ मारपीट की। बाद में लुटेरों ने प्रीति के पास से जंजीर व मंगलसूत्र लूट लिया व जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


लुटेरों के जाने के बाद भाई-बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। हाइवे पर लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


राजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ इकदिल श्रीधर सिंह ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें