फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र से गुजरे हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार पल्लेदार की मौत हो गई। हादसे के दौरान पल्लेदार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के मुताबिक पल्लेदार की सिर पर आई चोटों से मौत हुई है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

औरैया जिले के अछल्दा थानाक्षेत्र के रामपुर बोंडेपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह (33 ) मंगलवार को बाइक लेकर किसी काम से जसवंतनगर गया था। काम निपटाने के बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था। हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के पास पीछे से आ तेज रफ्तार वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह
उछल कर सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी सांसे थम गईं। जब तक राहगीर वहां इकट्ठा होते चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों के हादसे की सूचना देने पर पुलिस मौैके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार के पास मिले कागजातों से उसकी पहचान हुई है। हादसे के वक्त अगर युवक ने हेलमेट लगाए रखा, तो उसकी जान बच सकती थी। डाक्टरों ने उसकी मौत की वजह सिर पर आई चोटों को बताया है। मरने वाले युवक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें