फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बालक अर्पित की सड़क किनारे पड़ी साइकिल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना अजीतमल के कस्बा जाना निवासी 50 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र राम लाल कुशवाहा बाइक से भिंड की ओर जा रहे थे। चौधरी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। उदी चौकी चौकी पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान प्रताप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
उधर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिजर्व पुलिस लाइन तिराहे के पास हुआ। दोपहर एक बजे ऑटो पलटने से बकेवर निवासी छात्रा शिवा मौर्या (17) पुत्री सर्वेश, ऋषभ (22) पुत्र नित्यप्रकाश, भगंदरपुर रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी सरमन (45) पुत्र लालू और उनका भतीजा धीरज (17) पुत्र रामशरण घायल हो गए। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसी तरह लखना मार्ग पार करते समय मुकेश पुत्र हजारी लाल निवासी नगला अर्जुन जसवंतनगर और कल्लू पुत्र गोरेलाल निवासी केशमपुरा ऊसराहार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गए। ऊसराहार थाना में सुतियानी-कुदरकोट मार्ग पर गोविंद यादव पुत्र ताले सिंह निवासी नगला दुली ऊसराहार पैदल जाते समय डंपर की टक्कर लगने से घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास कल्लू पुत्र लालाराम निवासी ग्राम बरहीपुरा को कार ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कार चालक ने बालक को टक्कर मारी
चकरनगर। मानपुरा गांव निवासी कक्षा चार का छात्र अर्पित मिश्रा (10) पुत्र सुभाष मिश्रा शाम छह बजे चकरनगर बाजार से गांव लौट रहा था। भरेह की ओर से आ रही काले रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। बालक साइकिल सहित सड़क के किनारे गि गया। इससे उसे गंभीर चोट आईं। सूचना पर पुलिस ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। थाना अध्यक्ष चकरनगर सुनील कुमार ने बताया कि भाग रहे कार सवारों को पुलिसकर्मियों ने जगतोली गांव में पकड़ लिया। हाथरस निवासी कार सवार बेटी का रिश्ता पक्का करने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें