मृतक कमलेश उर्फ कल्लू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर (इटावा)। कानपुर-आगरा हाईवे पर परसूपुरा के सामने बुधवार शाम को डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से बेटे की मौत हो गई और बाइक डीसीएम में फंसकर घिसटती चली गई। बाइक में आग लगने से पिता जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंचे एसपी ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया।
बराउख गांव के मेहताब बाइक से कानपुर-आगरा हाईवे से औरैया की ओर जा रहे थे। साथ में बेटा कमलेश उर्फ कल्लू बाल्मीकि भी था। परसूपुरा गांव के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठे कमलेश सड़क पर गिरे और उनकी मौत हो गई। डीसीएम में बाइक फंसने से मेहताब घसिटते चले गए। सड़क की रगड़ से निकली चिंगारी से बाइक और डीसीएम में आग लग गई। आग लगने पर डीसीएम चालक व क्लीनर कूदकर भाग निकले। डीसीएम की नीचे फंसे मेहताब की जलकर मौत हो गई। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, बकेवर व इकदिल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड बुलाई। फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। डीएम-एसएसपी ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली। हादसे के कारण करीब आधे घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
अवैध कट से बाइक निकलाने में हुुआ हादसा
बकेवर। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बराउख निवासी पितापुत्र बसरेहर क्षेत्र से अपनी रिश्तेदारी से होकर वापस घर आ रहे थे। वह बसरेहर से आकर लवेदी क्षेत्र के किसी गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां भी गए हुए थे, जहां से वह आलू की बोरी बाइक पर लादकर घर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक परशुपुरा मोड़ पर बने अवैध कट से निकलकर हाईवे को पार करके दूसरी तरफ बकेवर जाने की लिए मुड़े थे। तभी इटावा की तरफ से तेजगति से आ रही डीसीएम केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
मृतक मेहताब सिंह की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH
बकेवर हाईवे पर घटना की जानकारी लेते डीएम और एसएसपी। संवाद- फोटो : ETAWAH
आग बुझने के बाद डीसीएम के नीचे फंसे शव को देखते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : ETAWAH