फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े डंफर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। छिमारा रोड पर बुधवार रात बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महलई गांव निवासी सत्यवीर सिंह (21) पुत्र प्रताप सिंह जाटव छिमारा गांव रिश्तेदारी में आया था। बुधवार रात वह बाइक से अपने गांव लौट रहा है। रायनगर गांव के पास बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सत्यवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई मंजीत पंजाब में काम करता है। उसकी पत्नी को पंजाब जाना था। भाभी की ट्रेन की टिकट लेने सत्यवीर रिश्तेदारी में गया था। अविवाहित सत्यवीर राजमिस्त्री पिता के साथ बेलदारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें