फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार टॉप-टेन अपराधी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहे के पास शनिवार सुबह एक कार ने बाइक सवार टॉप-टेन अपराधी को टक्कर मार दी। हादसे में अपराधी की मौत हो गई और बाइक चला रहा उसका भांजा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे ग्वालियर ले गए। चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कोक पुरा निवासी अवधेश यादव उर्फ चैंटा (35) फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की टॉप-टेन अपराधी की लिस्ट में पहले नंबर पर था। भांजेे अरुण कुमार ने बताया कि अवधेश दो दिन पहले औरैया स्थित ससुराल गया था। शनिवार सुबह वह भांजे अशोक के साथ बाइक से इटावा आ रहा था। तभी भरथना चौराहे के पास तेज रफ्तार एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे से गुस्साए लोगों ने कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर टॉप-टेन अपराधी की मौत हो गई। घायल अशोक को डॉक्टर ने सैफई कर दिया, लेकिन परिजन उसे ग्वालियर स्थित निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अवधेश के परिवार में पत्नी सुमन, बेटा शंकर, रितिक, रजित व बेटी काजल है।
लूट व चोरी के दर्ज हैं कई मुकदमे
फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के टॉप-टेन अपराधी अवधेश पर लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में करीब तीन दिन पहले उसके घर में दबिश भी दी थी, लेकिन वह नहीं मिला था। सूत्रों के मुताबिक फरवरी माह में उसने एक चेन लूट व एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें