बकेवर में पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान के परिजनों से मिले पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शनिवार को कस्बा बकेवर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे अजीतमल से वापस आते समय बकेवर में वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व चेयरमैन हमीद खान के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। उनकी कुशलक्षेम पूछा।
वहीं मुलायम सिंह को पढ़ाने वाले उनके गुरु 99 वर्षीय पंडित सौकीराम त्रिपाठी उनके पुत्र अश्वनी त्रिपाठी भी मिले। उनका हालचाल लिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सपा नेता राहुल तिवारी, हमीद पहलवान, नवीन पाल, अदन सिंह यादव, नूरुद्दीन सिद्दीकी, डॉ भूपेंद्र दिवाकर मौजूद रहे।
अखिलेश को चेहरा दिखाने की कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। वहीं, सपा प्रमुख ने इकदिल में कहा कि भाजपा के जनविरोधी कानूनों को सपा खत्म करेगी। सरकार बनने पर महंगाई से आम जनता को राहत दिलाई जाएगी। इस मौके पर शिवप्रताप राजपूत ने स्वागत किया।