फोटो संख्या 08: जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे
- फोटो : ETAWHA
हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बार विश्व मलेरिया दिवस पर इसकी थीम ‘शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुंचना’ रखी गई है।
आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने के साथ ही मलेरिया से किस प्रकार बचा जाए की जानकारी दी जाएगी।
इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो मच्छर के काटने से होती है और इंसान को सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से मौत भी हो जाती है। मलेरिया मादा मच्छर के काटने के कारण होता है।
डीएमओ नीरज दुबे ने कहा बदलते हुए मौसम में मच्छर काटने की वजह से ऐसी शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। मलेरिया की जांच सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद होती है।