फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और कोरोना से 48 घंटों में 6 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। सहसों गांव में 48 घंटे में पांच लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मृतकों में एक महिला कोरोना पॉजिटिव थी अन्य को बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी। बिठौली में भी एक युवक की मौत हो गई। वैक्सीनेशन में लगी सीएचसी राजेपुर की एक एएनएम और तीन कर्मचारी पॉजिटिव भी निकले हैं।
विज्ञापन

वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनकी माता शांति देवी (82) को बुखार खांसी की शिकायत थी। सीएचसी राजपुर में एंटीजन किट से जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था वहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। धनीराम सिंह ने बताया कि पत्नी किरण कांति (60) को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था। बुधवार रात सांस में दिक्कत आने लगी। सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। हरि कठेरिया ने बताया कि तीन-चार दिन से पत्नी विद्यावती (80) को सिर दर्द, बुखार, दस्त की शिकायत थी। इलाज कराया लेकि आराम नहीं मिला।
गुरुवार रात लगभग 11 बजे उनकी मौत हो गई । भूरे शर्मा ने बताया पिता शिव प्रसाद (75) को दो दिन पहले तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। गांव के डॉक्टरों से इलाज करवाया लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। जागेश्वर सविता ने बताया कि पुत्र दीपक (24) अस्वस्थ चल रहा था। दो-तीन दिन से तेज बुखार आने लगा और गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। दो दिन में पांच लोगों की मौत होने से गांव के लोग संक्रमण फैलने की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन

बिठौली गांव में भी बुखार से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पत्नी अनीता ने बताया कि गजेंद्र सिंह दो दिन से तेज बुखार और जुखाम की शिकायत थी। हनुमंत पुरा चौराहे पर एक चिकित्स से दवा ले रहे थे। गुरुवार शाम से गले में सूजन आने के साथ आवाज बंद हो गई। रात में अस्पताल नहीं ले जा पाए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की कोरोना जांच न होने से ग्रामीण आशंकित हैं।
सहसों गांव के लोग घरों में दुबके
गांव में पांच लोगों की मौत होने और घर-घर में बुखार,जुखाम, खांसी के मरीज होने से ग्रामीण दहशत में हैं। गमी में भी एक दूसरे के दरवाजे पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हालात गंभीर होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया है। 15 दिन से बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
दो महिलाएं निकली थीं संक्रमित
कुछ दिन पहले गांव की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित निकलीं थीं। उस समय कुछ लोगों की ही सैंपल लिए गए थे। ग्रामीणों ने एसडीमए ज्योत्सना बंधु से गांव में कैंप लगाकर एंटीजन टेस्ट कराए जाने की मांग की है।
गांव में शिविर लगाना संभव नहीं
सीएचसी राजपुर के अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा ने कहा कि सहसों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी सूचना जिलास्तर पर सूचना दे दी गई है। सीएचसी में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। स्टाफ की कमी है। अस्पताल में निरंतर टेस्टिंग की जा रही है, एक ही एलटी होने से क्षेत्र में कैंप करके सैंपल लेना संभव नहीं है।
ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें
सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीण ठंडी चीजों के खान-पान प्रयोग में न लें। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक से दूर रहें। शादी समारोह में शामिल होने पर स्वयं को बचाव करें। अन्यथा संक्रमण के दायरे में आना लाजमी है।
वैक्सीनेशन करने वाली एएनएम संक्रमित
सीएचसी राजपुर में वैक्सीनेशन कर रही एएनएम प्रियंका कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वार्ड ब्वाय बृजेंद्र और सत्येंद्रकुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चकरनगर में 10 और ब्लाक क्षेत्र में लगभग 20 कोरोना संक्रमित मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें