फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गर्मी बढ़ते ही बैटरी बाजार में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अप्रैल में ही गर्मी तेज हो गई है। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, बिजली की कटौती और उसम भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन्वर्टर और बैटरी के शो रूम का रुख कर रहे हैं। इसके चलते बैटरी बाजार में अब जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन




जिलेभर में बैटरी और इन्वर्टर के छोटे-बड़े करीब 70 से अधिक प्रतिष्ठान हैं। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर तहसील मुख्यालयों तक इन दिनों दुकानों पर भीड़ दिखने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार मांग जल्दी शुरू हो गई है। लोग न केवल नई बैटरी खरीद रहे हैं, बल्कि पुरानी बैटरियों को बदलवाने के लिए भी पहुंच रहे हैं।



व्यापारी बृजनाथ ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग शुरू होते ही इन्वर्टर-बैटरी की डिमांड बढ़ गई है। लोग अब बड़े बैकअप वाली ट्यूबलर बैटरियों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं कारोबारी दीपक गुप्ता ने बताया कि कीमतों में पिछले साल के मुकाबले पांच से 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताया कि 200 एएच की बैटरी जो पहले 14,500 में मिलती थी वह अब 800 से 1000 रुपये महंगी हो गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि यदि मई और जून में गर्मी का प्रकोप इसी तरह बना रहा, तो इस बार कारोबार पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें