फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, नवंबर में 12 छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चालू माह में बैंकें 12 दिन बंद रहेंगी। छुट्टियों की शुरुआत 04 नवंबर दिवाली के दिन से होगी। इसके बाद 05 को गोवर्धन पूजा, 06 को भैया दूज की छुट्टियां रहेंगी। 07 नवंबर रविवार पड़ रहा है। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को छठ पर्व के चलते छुट्टी रहेगी। 13 नवंबर को माह का दूसरा शनिवार व 14 नवंबर को रविवार की छुट्टी है। इसके अलावा 19 को गुरुनानक जयंती, 21 नवंबर को रविवार , 27 नवंबर माह के चौथे शनिवार व 28 नवंबर को रविवार पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में बैंकों की 139 शाखाओं के 150 एटीएम बूथ हैं। दिवाली का त्योहार व बैंकों की चार दिन की छुट्टियां होने की वजह से बुधवार को सभी एटीएम में कैश डाल दिया गया है। बताया नई मंडी स्थित एटीएम बूथ से रोजाना दो से पांच करोड़ का लेन-देन हो रहा है। किसी भी एटीएम में दस लाख या इससे अधिक की धनराशि डाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें