बनारस के चंद्रेश को मैन ऑफ द मैच देते देवेंद्र सक्सेना, सर्वेश चौहान व आयोजन समिति।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। इटावा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मो. जाहिद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार को जीआईसी ग्राउंड में बनारस और मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें बनारस की टीम ने मुरादाबाद को 30 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बनारस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवरों में 153 के स्कोर आल आउट हो गई। बनारस के चंद्रेश कुमार ने 28 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली। मुरादाबाद की ओर से मुसीब खान व प्रियांशु ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत करते हुए 13 ओवरों में ही तीन विकेट पर 100 रन बना लिए थे। इसके बाद बनारस की कसी गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के चलते मुरादाबाद की टीम 143 रनों पर सिमट गई।
मुरादाबाद के लिए शिवा सिंह ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। बनारस की ओर से चंद्रेश और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कलक्ट्रेट संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र सक्सेना, ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान, राजकपूर राणा, इरशाद मेव, जावेद अख्तर, शफीक खान ने चंद्रेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।