फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर दो बार में मिलेंगे मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता पहले ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य फिर क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का वोट डालेंगे।
विज्ञापन

बूथ में घुसने पर पहले प्रधान पद व सदस्य ग्राम पंचायत पद का मतपत्र दिया जाएगा। इन पर मोहर लगाकर पेटी में डालने के बाद सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत पद के मतपत्र दिए जाएंगे। सभी मतपत्र मोहर लगाने के बाद वहां रखी पेटी में ही डालने हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदाता को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वोट करना है।
मतदाताओं को चार मतपत्र दिए जाएंगे। जिन गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध हो गए हैं या किसी ने पर्चा ही नहीं भरा है वहां तीन ही मतपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ के अंदर पहुंचने पर पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र दिया जाएगा। ये दोनों वोट डालने के बाद जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतपत्र दिए जाएंगे। बीडीओ ताखा आशुतोष कुमार ने बताया बूथ पर जाने वाले मतदाताओं को दो बार में मतपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें