फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कई जगह दबिशें दीं, हत्यारोपियों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में गुरुवार की रात जमीनी विवाद में हुई लाल सिंह की हत्या को 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस नामजद पिता व तीन बेटों में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं पाई है।
विज्ञापन

अफसरों का दावा है कि थाना पुलिस की दो टीमें बनी है, जो हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हैं। दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भगवानपुरा गांव में गुरुवार की रात विवादित जमीन पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में करन सिंह ने बेटों नाहर सिंह, भगता सिंह व लवकुश के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले लाल सिंह की सरिया से पीटकर हत्या कर दी थी।
करन का लाल सिंह भतीजा था। इस मामले में लाल सिंह के पिता मेघ सिंह बंजारा ने करन व उसके तीनों बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को तीन दिन से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया है कि हत्यारोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार और उप निरीक्षक नितेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
यह टीमें आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिशें दे रही हैं। उन्होंने बताया अगर आरोपियों ने स्वयं कानून के हवाले नहीं किया तो उन लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें