फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट नहीं, कैसे होगा बाकी 20 फीसदी काम

विज्ञापन
फोटो संख्या 31- लखना चकरनगर बाईपास लेपन के बाद फिर उखड़ गया मार्ग - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार का गड्ढा मुक्त अभियान अभी भी जिले की सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाया है। जिले की 770 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 8 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। जिसमें अभी तक सिर्फ 4 करोड़ रूपये ही मिले हैं। 15 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में विभाग दावा कर रहा है कि उसने 80 फीसदी गड्ढे भर दिए हैं। दो महीने में 4 करोड़ खर्च करके 80 फीसदी काम कराने वाला विभाग अब अंतिम सप्ताह के बचे पांच दिनों में बाकी 20 फीसदी काम कराएगा। वह भी तब जब कि लोक निर्माण विभाग के पास बाकी 20 फीसदी काम कराने के लिए बजट नहीं है। बजट नही मिला तो कई सड़कों पर पूरी साल लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा। क्योंकि अभियान की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक ही है।
विज्ञापन

सितंबर माह में प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का ऐलान किया था। लोक निर्माण विभाग ने अपने चार खंडों, प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, निर्माण खंड प्रथम और निर्माण खंड तृतीय के अंतर्गत आने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए 8 करोड़ का बजट मांगा था। 15 नवंबर तक जब काम नहीं हो पाया तो इसकी अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई। अब बिना पैसे के पांच दिनों में सड़कों से गड्ढे कैसे खत्म हो पाएंगे। ये बड़ा सवाल है।
बकेवर। कुछ माह पूर्व ही लखना-चकरनगर मार्ग के बाईपास पर मरम्मत कराया गया था। सवा किलोमीटर के क्षेत्र में लोकनिर्माण विभाग ने छह माह पहले ही मरम्मत कराई लेकिन अब फिर से सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

लवेदी। लखना-नबादा खुर्दकला मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जलभराव होने पर राहगीरों को भी परेशान होना पड़ता है। मार्ग पर ग्राम मडौली व नगला खजुरी में सड़क कई जगह टूटी हुई है। नालियां चोक होने से गंदा पानी भर जाता है। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों में दिवाली से पूर्व ईंटें डलवाकर रोलर चलाया था। पानी भरने से दलदल जैसा हो गया। समाजसेवी गुड्डन परिहार, बृजेंद्र सिंह चौहान, रामबीर भदौरिया ने यहां निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।
इटावा। बरेली हाईवे से निकला चकवा बुजुर्ग को जाने वाला लिंक रोड तालाब में तब्दील हो चुका है। यह मार्ग कस्बा बसरेहर के बीच बाजार से शेखूपुर सरैया होते हुए चकवा बुजुर्ग वैदपुरा तक जाता है। जिस पर 24 से अधिक गांव जुड़ते हैं। इस सड़क पर सरैया, अड्डा बनकटी, खुड़ीसर, हरनाथपुर, नगला माधव सिंह, चकवा बुजुर्ग, रामनगर छितौनी आदि गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीण अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना यादव, अंबिका प्रसाद राजेंद्र सिंह, हरगोविंद यादव ने सड़क निर्माण की मांग की है।
इटावा। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड संजय कुमार गौतम ने बताया कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए 8 करोड़ की डिमांड की गई थी। पचास फीसदी बजट मिलने के बाद भी 80 फीसदी काम पूरा कराया जा चुका है। बजट की फिर से डिमांड की गई है। 30 नवंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।

फोटो संख्या 32- नवादा खुर्द कला मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें