निहत्थे होने की वजह से हमारे साथ लूटपाट की घटनाएं होती हैं। सरकार टैक्स तो वसूलती है लेकिन सुरक्षा नहीं देती। रविवार को पुलिस लाइन में व्यापारियों ने एसएसपी के सामने अपना दर्द कुछ इस तरह व्यक्त किया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने व्यापारियों की समस्याओं को नजदीक से जानने के लिए बाजार प्रहरी नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बाजार प्रहरी व्यापारियों के बीच से ही नियुक्त होंगे। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस की मदद करेंगे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने जिला प्रशासन से मांग की कि व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता से निर्गत किए जाएं। सरकार ने व्यापारियों की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी संगठित होकर टैक्स अदायगी पर पुनर्विचार करेगा। युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन बेटू ने पुलिस कप्तान की पहल की सराहना की। बैठक में अनंत अग्रवाल, सदाशिव श्रीवास्तव, श्याम सिंह वर्मा, जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने भी सुझाव रखे। व्यापार मंडल भरथना से प्रदीप पोरवाल, रवि पोरवाल, विवेक पोरवाल, यशवीर सिंह चौहान, विनोद वर्मा, लखना से संतोष चौहान, संजू चौहान, लकी जौहरी, नीतीश चौहान, सतीश चंद्र वर्मा, चकरनगर से आलोक वर्मा, जसवंत नगर से सुभाष गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, विनोद जैन, राहुल गुप्ता, बटेश्वरी प्रजापति, सैफई से अवनींद्र दुबे लाल जी, सुधीर यादव, महेवा से मिथुन पांडेय, सोनू अग्निहोत्री, संजय पाल, राहुल गुप्ता, बकेवर से पुरुषोत्तम मिश्रा, पंकज शर्मा, सौरभ उपाध्याय, ऊसराहार से रवि चक्रवर्ती, और जिला कमेटी से शैलेश जैन, एके शर्मा, अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।