फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बगलन ने विरहाई को 64 रन से हराकर जीता टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ब्लॉक महेवा क्षेत्र के ग्राम विरहाई में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में बगलन और विरहाई की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें बगलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन




टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बगलन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 134 रन बनाए। टीम के कप्तान राहुल राजपूत ने शानदार 40 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विरहाई की टीम बगलन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 70 रन पर सिमट गई। राहुल राजपूत ने गेंदबाजी में भी दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले के समापन पर मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय प्रताप सेंगर का खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने विजेता बगलन टीम को 7100 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता विरहाई टीम को 4100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कपिल सिंह, शांति राजपूत, सोनू पाल, गुड्डू सविता, मोनू सविता, बंटू राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें