फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शहर में धूमधाम से निकाली बाबा साहेब की शोभा यात्रा

Wed, 15 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 33:: चकरनगर में आंबेडकर शोभायात्रा निकालते सपा नेता कार्यकर्ता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
इटावा। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। वहीं शहर में अन्य संस्थानों प्रतिष्ठानों में भी कार्यक्रम का आयोजन का किया गया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे अजीत नगर मोहल्ले से रैली शुरू की गई। भरथना चौराहे, अशोक नगर, होते हुए गुरु तेग बहादुर पुल से चौधरी पेट्रोल पंप, काजी पेट्रोल पंप, कटरा बल सिंह, पुराना बस स्टैंड सावितगंज, नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद चौकी, चौगुर्जी होते हुए बलराम सिंह चौराहा, ईदगाह चौराहा, शास्त्री चौराहा से स्टेशन सड़क होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंची। शोभायात्रा में अजीतनगर सभासद सुनील दत्त अंबेड, कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गौतम, महामंत्री प्रियांशु जाटव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम लखन, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा ने किया। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव , नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, मुख्य अतिथि एडवोकेट विद्याराम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका में अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, ईओ नगरपालिका संतोष कुमार मिश्रा, आलोक दीक्षित ने भी बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किए। जिला विकलांग एसोसिएशन ने पक्का तालाब चौराहे स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम किया। संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष त्रिवेदी, जयप्रकाश तिवारी उप मंत्री आदि मौजूद रहे।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ऑफिसर्स क्लब में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इससे पहले कुलपति डॉ. अजय सिंह ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मेडिसिन संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीन डॉ. देवेंद्र सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, संजीव भदौरिया, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगला हीरालाल स्थित एक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रूप में रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम अवस्थी ने किया। जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी, अशोक चौबे, प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, शिक्षिका अमिता गुप्ता आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति आदि मौजूद रहे।

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम, सदर से प्रत्याशी रहे सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर आदि ने पुष्प अर्पित करके बाबा साहब को नमन किया।

इनसेट

ताखा में निकली रैली तो चकरनगर में आंबेडकर शोभायात्रा

चकरनगर। ताखा व चकरनगर में आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। चकरनगर में लखना सिंडोस मार्ग से निकली शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा लखना सिंडोस मार्ग से प्रारंभ होकर आसपास के गांवों में घूमी। ताखा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्रुव यादव चीनी आदि मौजूद रहे। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें