फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी नहीं रुका टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/बकेवर/ताखा। सोमवार से 15 से 17 साल से किशोर-किशोरियों के शुरू हुए कोरोनारोधी टीकाकरण कार्य बृहस्पतिवार को जारी रहा। अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज, एस विद्यापीठ, शिवाजी शिक्षा निकेतन आदि सागर अंकलीकर, सनातन धर्म इंटर कालेज, पुलिस माडर्न स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, जीनियस पब्लिक स्कूल में वैक्सीनेशन किया गया। जिलेभर में बृहस्पतिवार को 4,461 किशोरों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

बकेवर में बारिश से वैक्सीनेशन कराने वाले किशोरों की संख्या कम रही। जनता विद्यालय इंटर कालेज बकेवर व केआर गर्ल्स बालिका इंटर कालेज लखना में वैक्सीनेशन किया गया।
दोनों केंद्रों पर 270 किशोरों को वैक्सीन लगी। केआर गर्ल्स बालिका इंटर कालेज लखना की प्रधानाचार्य गिरिजा शुक्ला की उपस्थिति में सीएचओ सचिन कुमार, एएनएम शारदा देवी, प्रीति पाल, आकांक्षा अर्चना के अलावा आशा जय देवी, फूलन देवी, सुरेखा व ममता कुशवाहा की टीम ने वैक्सीनेशन किया।
विज्ञापन

सीएचओ सचिन कुमार ने बताया कि केआर गर्ल्स विद्यालय में 110 छात्राओं ने वैक्सीनेशन कराया। जिसमें 97 विद्यालय की व 13 बाहर की छात्राएं शामिल थीं।
जनता विद्यालय इंटर कालेज बकेवर में प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया।
जनता विद्यालय इंटर कालेज में सीएचओ डॉ. सुशील अस्थाना, डॉ. पूजा, एएनएम विनीता, रीता, रेनू, आशा संगिनी कृष्णा तिवारी, मधु पाठक, आशा इच्छा मिश्रा, अफसाना बेगम, निशा भटनागर, सरोज देवी ने वैक्सीनेशन किया।
सीएचओ डॅा. सुशील अस्थाना ने बताया कि 160 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
ताखा ब्लॉक क्षेत्र में पांच केंद्रों सरसई नावर स्थित जिला पंचायत इंटर कालेज, लाला सियाराम इंटर कालेज, सरैया स्थित इंद्रा गांधी इंटर कालेज, सुतियानी स्थित चौधरी जवाहर सिंह इंटर कालेज और नगरिया यादवान स्थित शहीद बलवंत सिंह इंटर कालेज में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इन सभी केंद्रों पर 341 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें