फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवध छह व फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मौसम खुलने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में 12 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक अवध छह घंटा व फरक्का पांच घंटे देरी से इटावा जक्शन पर आई। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप लाइन पर देहरादून एक्सप्रेस साढ़े दो घंटा 20 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस तीन देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटा, कैफियत एक्सप्रेस पांच घंटा, मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटा, मगध तीन घंटा इटावा जंक्शन पर आईं। वहीं, डाउन लाइन में मरुधर एक्सप्रेस दो घंटा 14 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों ने ट्रेनों के आने का घंटों इंतजार किया। वहीं, कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस व दिल्ली से अलीद्वार से जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें