फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 52 हजार के नाम कटे और साढ़े 10 हजार मतदाता बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभी हाल में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जिले में करीब 52 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं जबकि साढ़े 10 हजार नए नाम सूची से जोड़े गए हैं। 23 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। 30 दिसंबर तक तक आपत्तियां मांगी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए। इतने मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगह मिल रहे थे। वहीं, पिछले चुनाव की अपेक्षा जिले में दो ग्राम पंचायतें भी कम हुई हैं। इन दो पंचायतों को नगर पंचायत इकदिल की सीमा में शामिल कर दिया गया है।
पुनरीक्षण के बाद जिले की अनंतिम सूची में कुल 9,55,246 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। यह मतदाता 2021 की मतदाता सूची से करीब साढ़े 10 हजार अधिक हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि 31 दिसंबर से छह जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सात से 12 जनवरी तक सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में सभी दावे जमा किए जाएंगे। 13 से 29 जनवरी तक सभी दावों को मूल सूची में शामिल किया जाएगा। 30 जनवरी से पांच फरवरी तक मतदान केंद्र क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों का मिलान किया जाएगा। छह जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल मतदाता- 9,55,246
कुल मतदान केंद्र- 824
कुल ग्राम पंचायतें-469
कुल बीडीसी वार्ड-580
कुल जिला पंचायत वार्ड-24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें