भरथना। ग्राम पक्का ताल कैलाशपुरा में आरोपियों ने निर्माणाधीन मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध पर वृद्ध के सीने पर तमंचा तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्राम पक्का ताल निवासी वृद्ध सरनाम सिंह कोरी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उनका कैलाशपुरा में उनका एक पुश्तैनी और निर्माणाधीन पक्का मकान है, जिसे वह पिछले पांच सालों से धीरे-धीरे बनवा रहे हैं। गांव के ही रामशंकर यादव, शिवम, अंकित, अमित और अन्नू उनके मकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से विरोध करने लगे।
29 मार्च को पांचों आरोपी शाम करीब सात बजे हाथों में लाठी, डंडा और तमंचा लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उनकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। अब पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफप्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच भरथना सीओ आरडी मौर्य को सौंपी गई है।