चुनावी बहस में भाई पर कुल्हाड़ी से हमला
पुलिस ने घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर (संवाद)। थाना चकरनगर के चांदई अड्डा निवासी शिवचरण दोहरे ने छोटे भाई बृजनंदन दोहरे के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है। दोनों भाइयों में शराब पीकर राजनीतिक दलों की हार जीत की बहस के चलते झगड़ा हुआ।
मंगलवार रात दस बजे के लगभग दोनों सगे भाइयों में शराब पीकर बहस इस हद तक बढ़ गई कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे छोटा भाई बृजनंदन लहूलुहान हो गया। खून-खराबा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। चकरनगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों के बीच शराब पीकर बहस बाजी के चलते झगड़ा हुआ है।