फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : नहीं आए डॉक्टर, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट ने किए इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीज तो पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों का अभाव रहा। ताखा क्षेत्र की लगभग सभी पीएचसी पर डॉक्टरों के अभाव में ज्यादातर मरीजों को वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट ने दवा दी।
विज्ञापन

शहर में उर्दू मोहल्ला स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट राहुल कुमार के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तक 15 मरीज आए। बताया सर्दी की वजह से मरीज कम आ रहे।
ताखा क्षेत्र की लगभग सभी पीएचसी पर आरोग्य मेला में डाॅक्टरों के न आने से वार्ड बॉय के अलावा सीनियर लैब असिस्टेंट ने मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऊसराहार पीएचसी पर सुबह करीब 12 बजे वार्ड ब्वॉय जितेन्द्र ने सात, पीएचसी ताखा पर वार्ड ब्वॉय गुरुचरण ने मरीजों को देखकर दवाएं दीं। पीएचसी खरगपुर सरैया पर फार्मासिस्ट विनोद कुमार व वार्ड ब्वॉय रतनेश ने करीब 17 मरीजों को दवाएं दीं।
विज्ञापन

पीएचसी समथर पर सीनियर लैब असिस्टेंट आयुष कुमार ने 14 मरीजों को देखने के बाद दवाएं दीं।
भरथना क्षेत्र के पाली खुर्द स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट राजेश कुमार ओझा ने दोपहर एक बजे तक 13 मरीजों को दवा दी। इनमें बुखार और खांसी से ग्रसित रहे। एलटी सौरभ कुमार भी उपस्थित रहे। बताया गया कि चिकित्सक सीएचसी पर ड्यूटी होने की वजह से नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें