फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कल से सफारी में तेंदुए का करें दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी! अब सफारी पार्क में पर्यटक तेंदुए का भी दीदार कर सकेंगे। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू की जाएगी। हालांकि अभी तेंदुए में खुले में नहीं छोड़े जाएंगे। पिजड़ों में ही पर्यटक उन्हें देख सकेंगे। उधर, सफारी में प्रवेश और वाहन शुल्क में 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


लंबे समय से सफारी पार्क में लैपर्ड सफारी पार्क शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे नए निदेशक अनिल कुमार पटेल, डीडी विनय कुमार सिंह और रेंजर रूपेश श्रीवास्तव ने अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत मंगलवार से सफारी में रेस्क्यू करके लाए जाने वाले तेंदुए को भी पर्यटकों को दिखाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि उन्हें खुले में नहीं छोड़ा जाएगा।
डीडी विनय कुमार ने बताया कि तेंदुओं का व्यवहार उछलकूद वाला होता है। ऐसे में उसके व्यवहार पर स्टडी की जा रही है। पर्यटक पिजड़े से ही तेंदुए देख सकेंगे। अभी इस समय 12 तेंदुए सफारी पार्क में हैं। जल्द ही पर्यटकों के लिए खुले में भी तेंदुओं को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




अब यह करना होगा भुगतान
निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भारतीय व्यस्क पर्यटक को अब बिना एसी बस से घूमने के लिए 200 की जगह 250 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं एसी बस से घूमने के लिए 300 की जगह 375 रुपये लगेंगे। 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए अब नॉन एसी बस के लिए 65 रुपये तो एसी बस के लिए 125 रुपये भेजने होंगे। छह वर्ष से कम बच्चे निशुल्क रहेंगे। वहीं विदेशी पर्यटक नॉन एसी बस से 625 रुपये तो एसी बस से 1250 रुपये में घूम सकेंगे। 6 से 12 साल तक बच्चों के लिए नॉन एसी बस से 500 रुपये तो एसी बस से एक हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें