फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख फिरौती की मिली चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। एक जुलाई को लखना के मुहाल कहारान से लापता हुए बिजली विभाग के कैशियर के 12 वर्षीय बेटे का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने पांच लाख रुपये फिरौती की चिट्ठी पीड़ित के घर के बाहर खड़ी कार में चस्पा करके के शक में दो युवकों को पकड़ा है, लेकिन अभी तक इन युवकों से पूछताछ में कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक शक के दायरे में आए लोगों से पूछताछ के साथ ही किशोर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

मुहाल कहारान निवासी गिरजेश सिंह का बेटा सोम (12) 15 दिन से लापता है। गिरजेश ने बकेवर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। इस मामले में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब लापता किशोर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक को पुलिस फिरौती की चिट्टी बाहर खड़ी कार पर चस्पा करने के शक में पकड़ लिया। बताया गया कि पीड़ित के घर के बाहर खड़ी एक कार में फिरौती की चिट्टी चस्पा करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने पहले एक युवक को पकड़ा था। अब दूसरे युवक को पकड़ा है।
फिरौती की चिट्टी में पांच लाख रुपये हरियाणा के सोनीपत में भेजने की बात लिखी है। इधर, सोम का पता नहीं न चलने से परिवार के लोगों परेशान हैं। थाना प्रभारी राजेश सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। ताकि पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें