फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेकाबू कार यमुना नदी की रेलिंग से टकराई, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुर यमुना पुल के बीचों बीच कार का अगला पहिया फटने से कार अनियंत्रित होकर यमुना पुल की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग टूटने की वजह से कार नदी में गिरने से बच गई, लेकिन हादसे में कार सवार दो मासूम समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें मां-बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार लोग भिंड से चकरनगर होते हुए दिल्ली जा रहे थे। हादसे के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना भी हुई।
घायलों की मदद करने पहुंचे एक युवक ने कार में बेहोश पड़े युवक के हाथ से तीन सोने की अंगूठी व ब्रेसलेट चोरी कर लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भिंड मध्य प्रदेश के लश्कर पुरानी दीवानी निवासी महेंद्र गुप्ता पत्नी निधि, सास प्रतिभा, साली नीता व बेटियों न नेहा व रूबी समेत सात लोगों के साथ कार से चकरनगर के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर रिंकू चला रहा था।
लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुर यमुना पुल के बीच गाड़ी के बाएं साइड का पहिया फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर यमुना पुल से रेलिंग से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों कार रेलिंग से टकराने पर इतनी तेज आवाज हुई कि लगा कि रेलिंग टूट गई और कार नदी में गिर गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हादसे में कार पर सवार निधि, सास प्रतिभा गंभीर रुप से घायल हो गईं।
वहीं, कार चालक रिंकू, महेंद्र समेत पांच अन्य को भी चोटें आई हैं। हादसे के दौरान कार में फंसे घायलों की मदद के बहाने एक युवक पहुंचा और कार में ही बेहोश पड़े महेंद्र गुप्ता के हाथ की ऊंगलियों में पहनी तीन सोने की अंगूठियां व हाथ की कलाई से ब्रेसलेट चोरी करके ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायल महेंद्र की सास ने लखना कस्बे के खेड़ा मोहाल निवासी रिश्तेदार राजू गुप्ता को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद राजू सीएचसी पहुंचे और सभी को कस्बा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में होश आने पर महेंद्र गुप्ता ने जेवरात गायब होने की जानकारी दी।
एयरबैग खुलने से बची जान
हादसे के वक्त घायल महेंद्र परिवार व ससुराल वालों के साथ कार सेे दिल्ली के संगम विहार निवासी ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि रेलिंग के टकराने के बाद उसके एयर बैग तक खुल गए। कार के आगे वाले दोनों पहिये पुल से नदी की तरफ लटक गए। एयर बैग खुलने की वजह से कार सवार लोगों की जान बच गई।
मदद के लिए दौड़े राहगीर व ग्रामीण
हादसे के बाद कार से नदी की तरफ लटक गई। यह देख राहगीर व ग्रामीण वहां पहुंचे और कार को पीछे की तरफ खींच कर रेलिंग से दूर किया। इसके साथ ही कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान तमाम लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से हादसे की फोटो खिंचते दिखाई दिए।
एक घंटे तक लगा जाम
हादसे के बाद यमुना पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पुल पर जाम लग गया। वाहनों का आवागमन भी रुक गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तमाशबीन बने लोगों को खदेड़ा। घायलों को अस्पताल भेज कर क्षतिग्रस्त कार को पुल से हटवाया। तब करीब एक घंटे बाद पुल पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें