फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का एलान

Wed, 01 Feb 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मकं - फोटो : प्रतीकात्‍मकं
विज्ञापन
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर बुधवार को नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित जानी ने शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का एलान कर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके अलावा समाजवादी चिंतन सभा द्वारा शिवपाल सिंह यादव को श्रेष्ठ भ्राता लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर के एक गार्डन में शिवपाल का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया। शिवपाल सिंह यादव ने जैसे ही केक काटा वैसे ही पूरा पंडाल जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वांचल के शिवपाल सिंह यादव के करीबियों ने शिरकत की। अमित जानी ने घोषणा की कि हमको सपा के युवजन सभा या लोहिया वाहिनी अथवा किसी फ्रंटल में नहीं, शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड में काम करना है। शिवपाल सिंह यादव जिस भी पार्टी का गठन करेंगे उसमें शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड फ्रंटल संगठन रहेगा। अमित जानी ने कहा कि वे इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। महीने भर में पूरे राज्य में लाखों सपाइयों को इसमें समायोजित करके विधानसभा स्तर तक यूथ ब्रिगेड का गठन किया जाएगा। समाजवादी चिंतन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने शिवपाल सिंह यादव को लक्ष्मण पुरस्कार और 51 हजार धनराशि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुहेल चौधरी, आशु यादव, अरविंद्र यादव, सौरभ यादव, अंकित यादव, भारत सिंह, प्रतीक यादव, अफजल सिद्दीकी, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, सभासद दीपक भदौरिया, गंभीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें