फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार रूम बना ‘मुलायम के लोग’ कार्यालय

Wed, 01 Feb 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चौगुर्जी में स्थित मुलायम के लोग का कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के चुनाव बाद नई पार्टी बनाने के एलान के साथ मुलायम के लोग संगठन के  चौगुर्जी स्थित कार्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है। यहां शिवपाल समर्थकों की गतिविधियां बढ़ गईं हैं। ये शिवपाल की चुनावी रणनीति का वार रूम बन गया है। सपा से त्यागपत्र देने वाले और अन्य शिवपाल समर्थक सुबह से शाम तक यहां अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। इस पर मंथन के बाद आगे की रणनीति तय की जाती है।
विज्ञापन

सपा में मुलायम के लोग संगठन सीएम अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 17 जनवरी को अस्तित्व में आया। जिलाध्यक्ष की कमान गोपाल यादव के हाथ में पहुंचने के बाद शिवपाल समर्थक  सुनील यादव ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 26 जनवरी को टिकट कटने से नाराज सिटिंग एमएलए रघुराज सिह शाक्य ने सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय भदौरिया, दीपक भदौरिया, संजय शुक्ला सहित कई पदाधिकारियों के साथ सपा से त्यागपत्र दे दिया। ये लोग मुलायम के लोग कार्यालय में बैठने लगे। 27 जनवरी को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इस कार्यालय में पहुंचकर सपा से त्यागपत्र देने वालों का दर्द बांटा। इसके बाद ये साफ हो गया कि ये कार्यालय कहीं न कहीं अखिलेश के प्रत्याशियाें के विरोध का केंद्र बनेगा। मंगलवार को  प्रदर्शनी पंडाल में नामांकन सभा में शिवपाल ने चुनाव बाद नई पाटी बनाने का एलान कर दिया। इसके बाद इस कार्यालय की गतिविधियां बढ़ गईं। वर्तमान चुनाव की गतिविधियों को संचालित करने के लिए मुलायम के लोग कार्यालय शिवपाल समर्थकों के लिए वार रूम बन गया है। कार्यालय में रखी सपा मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर ही कार्यकर्ताओं के लिए अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें