फोटो: 35 परिजनों के साथ अंकित पांडेय।
यूपीपीसीएस का परिणाम आते ही खुशी से झूम उठे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के गांव कोकावली निवासी अंकित पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुआ है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है और असिस्टेंट आयुक्त (जीएसटी कॉमर्शियल) के पद हासिल किया है। अंकित पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम पांडेय के नाती एवं मोहल्ला गुलाब बाड़ी के गल्ला आढ़तिया बीरबल पांडेय के पुत्र हैं।
अंकित पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा जसवंतनगर स्थित शांति देवी इंटर कॉलेज से हुई। बीएससी के बाद उन्होंने प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। अंकित ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण उनकी सफलता का प्रमुख आधार बना। माता उमा पांडेय गृहिणी हैं। अंकित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने चाचा प्रवीण पांडेय को भी देते हैं जो बस्ती में असिस्टेंट आयुक्त के पद पर हैं। छोटे भाई अभिषेक पांडेय निजी कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं, जबकि बहन विद्या पांडेय स्नातक शिक्षित हैं।