इटावा। हावड़ा-रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में लंबी दूरी की आठ ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक आम्रपाली चार घंटे व वैशाली ने साढ़े तीन घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसकी वजह से दैनिक यात्रियों समेत आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
बुधवार को सुबह लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट रहने का सिलसिला जारी रहा। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस चार छह मिनट, वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे 28 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह पटना-कोटा एक्सप्रेस 50 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 55 मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटा लेट रहीं। इसी तरह डाउन लाइन पर कालका नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर आई।
वहीं, अन्य ट्रेनें भी 30 से 40 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। कई ट्रेनों की लेटलतीफी से नौकरीपेशा वाले यात्री बस समेत अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा।