फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खुली ऐलीवेटेड रोड निर्माण की फाइल

Mon, 01 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सड़क - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
शहर की जाम की समस्या से निपटने के लिए एक बार फिर नगरपालिका ने जिला प्रशासन के सामने ऐलीवेटेड रोड बनाने की बात रखी है। रोड निर्माण के लिए चिह्नित जगह पर अतिक्रमण होने से सेतु निगम ने योजना पर काम करने से मना कर दिया था। दो साल से इस प्रोजेक्ट की फाइलें बंद पड़ी हैं। पालिका ने शहर की बेहतरी के लिए इस रोड का निर्माण जरूरी होने की रिपोर्ट जिला सांख्यकी अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए वर्ष 2014 में सपा शासन के दौरान ऐलीवेटेड रोड की योजना तैयार की गई थी। इसके तहत शहर के मध्य लबे, चौड़े नालों के ऊपर से होकर रोड बनाने का प्लान तैयार किया गया। जिससे शहर को नई सड़कें मिल सकें और पुराने मार्गों से ट्रैफिक का लोड भी कम हो जाए। इस योजना को 2015 में शासन से मंजूरी मिल गई और सेतु निगम को इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्माण के लिए निगम को 90 करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी गई। सेतु निगम ने निर्माण स्थल का जायजा लिया तो यहां अतिक्रमण की समस्या सामने आई। अवैध रूप से 16 घर बने मिले। सेतु निगम ने नगरपालिका को निर्माण स्थल खाली कराने का पत्र लिखा लेकिन पालिका और जिला प्रशासन दोनों ने इससे हाथ खड़े कर दिए। इसका नतीजा ये हुआ कि सेतु निगम ने कार्य शुरू करने से मना कर दिया। अब जिला स्तर पर एक बार फिर एलीवेटेड रोड की फाइल बाहर निकल आई है।

ये है रोड मैप
इटावा। शहर की जाम की समस्या के निकारण के लिए ऐलीवेटेड रोड का जो मैप तैयार किया गया है, उसके तहत ये रोड पांच स्थानों पर शहर से जुडे़गी। ये रोड पुरविया टोला ढाल से नाले के रास्ते कहारन पुल पहुंचेगी। यहां से एक रास्ता गिलहरी पुल पर उतरेगा तो दूसरा रास्ता नाले के रास्ते होते हुए साबितगंज रोड पर मिलेगा। वहीं गिलहरी पुल से ऐलीवेटेड रोड इस्लामिया कालेज के पीछे से होकर अरविंद पुल पर आकर स्टेशन रोड से जुडे़गी।
विज्ञापन


यहां है जाम की समस्या
इटावा। नगर पालिका के अनुसार शहर में जाम की समस्या नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, साबितगंज और पुरबिया टोला क्षेत्र में अधिक है। ऐलीवेटेड रोड के निर्माण से इन सभी क्षेत्रों में पहुंचना आसान होगा। जाम की समस्या दूर हो जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व सहायक अभियंता नगरपालिका किशोरी सिंह ने बताया कि ऐलीवेटेड रोड निर्माण के लिए रिपोर्ट जिला सांख्यिकी अधिकारी को भेजी है। इसके निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें