फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक युवक की मौत, छह घायल

Sun, 30 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र अंतर्गत बाइस ख्वाजा रोड पर हुई। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी अड्डा निवासी सतीश कुमार (30) पुत्र प्रताप सिंह एक लोडर पर बैठकर जा रहा था। बाइसख्वाजा रोड पर लगे एक बैरियर से उसका सिर टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना रोड पर गांव महनेपुरा के पास हुई। जहां कार और बोलेरो की भिंड़त में कार सवार अभिषेक पुत्र बृज राज सिंह निवासी नगला धारा थाना करहल, सुनील कुमार पुत्र राज बहादुर निवासी नगला बरी थाना बरनाहल जिला मैनपुरी घायल हो गए। तीसरी घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां तेजी से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार रिशीकांत पुत्र सतीश कुमार निवासी राजपूताना मोहल्ला फिरोजाबाद और पुत्तू पुत्र मुन्ना लाल निवासी जवां पुर घिरोर मैनपुरी घायल हो गए। चौथी घटना चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला हरजू के पास हुई। जहां पैदल जा रहे धनीराम पुत्र नाथूराम निवासी नगला हरजू को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सितौरा के पास बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार लवकुश पुत्र रमेश चंद्र व अनिल कुमार पुत्र परशराम निवासी नेवर पुर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें