फोटो 29::::ब्लॉक कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के बीच मंच से नीचे बैठे सपा मुखिया अखिलेश यादव। संवाद
फोटो 30::::बुधवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया मंच। संवाद
- चंद्रग्रहण के चलते नहीं खेली होली, आज रंगों के साथ फूल भी बरसेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सपा के ब्लॉक कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दूर-दराज से आए कार्यकर्ताओं से ब्लॉक कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुलाकात की। अखिलेश यादव मंच छोड़कर कुछ देर के लिए मंच से नीचे कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई।
सोमवार देर शाम लखनऊ से सैफई पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को दिनभर सपा कार्यालय में रहे। प्रदेश भर से आए सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्होंने मुलाकात की। वह कुछ देर के लिए ब्लॉक कार्यालय में चल रहे होली के गीतों समेत अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चंद्र ग्रहण की वजह से आज हिंदू परंपराओं के अनुसार होली नहीं खेलेंगे। उन्होंने बुधवार को सभी को होली खेलने के लिए आमंत्रित किया। बुधवार को पारंपरिक फूलों की होली खेली जाएगी। मंगलवार को अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल शामिल रहीं।
दांदरपुर में अपमानित होने वाले कथा व्यास ने गाए गीत
बकेवर क्षेत्र के गांव में दांदरपुर गांव में आयोजित भागवत कथा के दौरान जाति छिपाने के आरोप में अपमानित होने वाले कथा व्यास मुकुटमणि और उनकी टीम भी सैफई पहुंची थी। टीम ने हारमोनियम, ढोलक और मंजीरा की संगत पर समाजवादी और होली के गीत प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।