फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धसकने लगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Sun, 22 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पेंच वर्क करते निर्माण एजेंसी के कर्मचारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ऊसराहार।  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सड़क फिर धसकने लगी है। पैच वर्क के चलते एक्सप्रेस-वे अभी भी पूर्ण रूप से चालू नहीं हुआ है। भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसलिए मार्ग पर अभी केवल छोटे वाहन ही दौड़ रहे हैं। एक्सप्रेस-वे का निर्माण अभी सही से तरीके से पूरा भी नहीं हो पाया है। एक्सप्रेस-वे की सड़क जगह-जगह धसक रही है। कई जगह सड़क उखड़ने तो कई जगह जर्क की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन


चौपुला-इटावा से कन्नौज के तालग्राम तक लगभग 60  किलोमीटर सड़क का निर्माण नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। अभी कुछ दिन पहले भी ताखा क्षेत्र के कुदरैल के पास लगभग 500 मीटर सड़क धसकने पर आनन फानन में पैच वर्क कर दिया गया था।  रविवार को ताखा क्षेत्र के ही नगला चिंता के पास चैनल नंबर 124 के पास अचानक कई जगह से सड़क उखड़ने लगी।

जैसे ही इसकी भनक कंपनी के हेड ऑफिस सौरिख को मिली तो आनन-फानन में लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरीकेटर लगा कर आधे मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। पैचवर्क शुरू किया गया। अब सवाल ये उठता है अभी इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू भी नहीं हुआ है और सड़क धसकने लगी है।
विज्ञापन


जबकि निर्माणाधीन कंपनी इस मार्ग के साठ किलोमीटर की लंबाई को लगभग 16 सौ करोड़ से ऊपर की लागत से बना रही है।  जिस समय इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन होगा तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्ग जनता की कसौटी पर कितना खरा उतरेगा।  कंपनी के सीनियर मैनेजर नायडू ने बताया मार्ग पर कोई खराबी नहीं थी। जिस स्थान पर पैच वर्क किया गया वह स्थान जर्क कर रहा था। जर्क करने की वजह से उसे पैच वर्क कर सही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें