फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद किया हिरन सफारी का भ्रमण

Thu, 06 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद हिरन को चारा खिलाते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इटावा सफारी मार्ग मे स्थित हिरन सफारी का उद्घाटन किया। इसके बाद सफारी का भ्रमण कर हिरन के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं को देखा। सफारी के इंटरप्रिटेशन सेंटर पर पहुंचे और यहां प्राकृतिक रूप देकर बनाए गए सेंट्रल वाटर फाल, कैफेटेरिया, रेन शेल्टर, फैसिलेटिंग सेंटर आदि को भी देखा।  
विज्ञापन


पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार से इटावा सफारी पार्क पहुंचे और हिरन सफारी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सफारी की जीप पर सवार होकर हिरन सफारी का भ्रमण तक हिरनों की उछलकूद को देखा।

उन्होंने हिरन सफारी में कुछ देर के लिए जीप से उतरकर हिरनों को अपने हाथ से चारा भी खिलाया। सफारी में लाए गए हिरनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सफारी पार्क में निर्माणाधीन भालू सफारी, एंटीलोप सफारी, तेंदुआ सफारी की प्रगति के बारे में सफारी आवास विकास के अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


हिरन सफारी में भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे  इंटरप्रिटेशन सेटर पहुंचे और यहां पर प्राकृतिक रूप देकर बनाए जा रहे कैफेटेरिया, रेने सेल्टर, फैसिलेटिंग सेंटर, सेंट्रल वाटरफाल, टिकट हाउस आदि को देखा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव वन संजीव शरन, प्रमुख वन्यजीव संरक्षक एसके शर्मा, सफारी के प्रभारी डायरेक्टर के प्रवीन राव ,रूपक डे व अन्य सफारी के अधिकारियों के साथ सफारी के वन संरक्षक कार्यालय में बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सफारी के शेष बचे निर्माण कार्य, शेरनी ग्रीष्मा के स्वास्थ, ब्रीडिंग सेंटर में एक रात पूर्व ही जन्मे शेरनी जेसिका के शावकों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सफारी के थीम गेट के निर्माण में लगने वाले समय व हिरन सफारी को पर्यटकों के लिए खोले जाने में लगने वाले समय को लेकर भी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।

इस मौके पर उनके साथ सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद, शिक्षा मंत्री शिव प्रसाद, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद अंशुल यादव आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  सैफई में 207 करोड़ से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुए अंतर्राष्ट्रीय आलवेदर तरणताल समेत 719 करोड़ रुपये की लागत वाली 11  विकास परियोजनाओं  का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान उन्होेंने सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि इन्हीं कार्यों के दम तक सत्ता वापसी करेंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि लायन सफारी एवं हिरन सफारी के बनने से यह क्षेत्र पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होगा।

स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां अब लोग शेर, हिरन, चीतल, भालू एवं विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियां देख सकेंगे। लायन सफारी में शेरनी ने दो शावकों को जन्म दिया है। यही नहीं शेरनी ने शावकों को दूध भी पिलाया है।

यह बहुत शुभ अवसर है। उन्होंने लायन सफारी प्रशासन को बधाई दी। प्रदेश के खेलमंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल और खिलाड़ियों जितना बढ़वा और प्रोत्साहन दिया है। उतना कभी नहीं मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का यही संकल्प है कि अगली बार वे देश के प्रधानमंत्री बनकर लाल किले से भाषण करें।

वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, राजयमंत्री पवन यादव एवं एसपी यादव के साथ- साथ सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव, सपाजिला अध्यक्ष/दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक यादव, सदर विधायक  रघुराज शाक्य, मंडलायुक्त मो. इफ्तेखारूद्दीन, जिलाधिकारी  शमीम अहमद खान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलंाचि आदि मौजूद रहे।

 इन योजनाओं का हुआ  लोकार्पण
1- 207.95 करोड की लागत से बनकर तैयार अंतराष्ट्रीय स्तर का तरणताल। 2-40.64 करोड़ से बनकर तैयार विशिष्ट क्रीडा स्थल संकुल के अर्तगत बने इंडोर स्टेडियम। 3- 21.01 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इटावा क्लब के बहुउद्देशीय हाल। 4- इटावा स्टेडियम में 20.41 करोड़ से बनकर तैयार हाकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, बैडमिंटन हाल, जिमभनेजियम। 5-224.06 करोड़ से बने इटावा-मैनपुरी फोर लेन। 6-66.29 करोड़ से बने बेवर-इटावा मार्ग। 7-110.09 करोड़ से बने इटावा-ग्वालियर फोर लेन। 8-07.21 करोड़ से बने चम्बल बार्डर तक इटावा-ग्वालियर मार्ग, डीएम चौराहा से इंजीनियरिंग कालेज तक। 9-8.30 करोड़ से बने सीसी व इंटर लाकिंग मार्ग के साथ 6 करोड़ से इटावा प्रदर्शनी पण्डाल के विस्तारीकरण क ार्य का लोकार्पण करेंगे। 10- हिरन सफारी का लोकार्पण।  11- सैफई में बने अग्निशमन केद्र का लोकार्पण।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें