फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी पार्क में पहुंचे पांच सांभर और 10 चीतल

Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सांभरों का लेकर पहुंचा ट्रक सफारी में प्रवेश करता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को इटावा सफारी पार्क स्थित हिरन सफारी का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के मद्देनजर बुधवार को सफारी में पांच सांभर और 10 चीतल की दूसरी खेप लखनऊ एवं कानपुर से भेजी गई है। इसके साथ ही सफारी में प्रमुख सचिव वन संजीव शरन, मुख्य वन्यजीव संरक्षक एसके शर्मा के साथ अन्य आला अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

सफारी में बुधवार को दिनभर तैयारियां चलती रही। प्रमुख सचिव वन संजीव शरन स्वयं तैयारियों की डोर अपने हाथों में लिए रहे। हिरन सफारी में पांच नर व पांच मादा चीतल पहले ही लाए जा चुके हैं। उदघाटन से ठीक पहले लखनऊ से तीन सांभर सफारी में पहुंचा दिए गए। इसके बाद कानपुर चिड़ियाघर से रात में 10  चीतलों और दो सांभर की खेप सफारी में पहुंची। लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव के आकस्मिक छुट्टी पर चले जाने से सफारी के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी के प्रीवन राव के हाथ में है। वह भी लगातार तैयारियाें पर नजर बनाए रहे। वहीं कानपुर चिड़ियाघर के डायरेक्टर केआर यादव भी सफारी पहुंचकर तैयारियों में जुटे रहे। उद्घाटन को लेकर इटावा सफारी पार्क के मुख्य द्वार से लेकर हिरन सफारी तक को फूलों से सजाया गया है।
 
मुख्यमंत्री लेंगे शेरनी ग्रीष्मा और जेसिका का हाल
इटावा। हिरन सफारी के उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शेरों का भी हाल लेने ब्रीडिंग सेंटर और वेटनरी हास्पीटल पहुंच सकते हैं। इसक ो लेकर भी सफारी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गर्भवती शेरनी जेसिका व ब्रीडिंग सेंटर में लकवे से जूझ रही शेरनी ग्रीष्मा का हाल लेंगे। इसके साथ ही वह सफारी पार्क में बनाई जा रही अन्य सफारियों के  विकास कार्य को भी देखेंगे।
विज्ञापन


तरणताल सहित 10 परियोजनाओं का लोकार्पण
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरन सफारी का उद्घाटन करने के बाद सैफई में तरणताल कैम्पस में 207.95 करोड की लागत से बने अंतराष्ट्रीय स्तर के तरणताल के साथ 10 अन्य योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहीं पर मुख्यमंत्री 40.64 करोड से बनकर तैयार विशिष्ट क्रीडा स्थल संकुल के अर्तगत बने इंडोर स्टेडियम, 21.01 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इटावा क्लब के बहुउद्देशीय हाल, इटावा स्टेडियम में 20.41 करोड़ से बनकर तैयार हाकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, बैडमिंटन हाल, जिमभनेजियम, 224.06 करोड़ से बने इटावा-मैनपुरी फोर लेन, 66.29 करोड़ से बने बेवर-इटावा मार्ग, 110.09 क रोड़ से बने इटावा-ग्वालियर फोर लेन, 07.21 करोड़ से बने चंबल बार्डर तक इटावा-ग्वालियर मार्ग, डीएम चौराहा से इंजीनियरिंग कालेज तक 8.30 करोड़ से बने सीसी व इंटर लाकिंग मार्ग के साथ 6 करोड़ से इटावा प्रदर्शनी पंडाल के विस्तारीकरण क ार्य का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें